दिसंबर 2026 साल का अंतिम महीना मालव्य राजयोग के शुभ प्रभाव से कुछ राशियों के लिए रहेगा लाभदायक

पंचांग की गणना से मालूम होता है कि, इस महीने में राहु केतु और बुध का राशि परिर्वतन महत्वपूर्ण रहने वाला है। जबकि शुक्र का तुला राशि में और बुध का वृश्चक राशि में संचार करना भी सभी राशियों के जीवन को प्रभावित करेगा। ऐस में साल 2026 का अंतिम महीना कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ लाभदायक रहेगा।

आपके लिए दिसंबर का महीना कैसा रहेगा, आइये जानते है –

मेष राशि : मासिक राशिफल (दिसंबर 2026) : मेष राशि के जातकों के लिए दिसंबर महीने ली शुरुआत में परिश्रम भरा रहेगा लेकिन महीने का उत्तरार्ध आपके लिए अधिक शुभ/लाभप्रदायक रहेगा। आपको महीने के पूर्वार्ध में अपने काम के प्रति अधिक सावधान/सजग रहना होगा। दूसरों की जिम्मेदारी लेने से पहले सोचना होगा। चतुर्थ भाव में केतु का गोचर होने से आपको कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी से बचना होगा। महिने का अंतिम भाग आपका सुखद रहेगा। पार्टी और मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा का भी योग बनेगा। प्रिय व्यक्तियों से मिलने का अवसर मिलेगा।

वृषभ राशि : मासिक राशिफल (दिसंबर 2026) : दिसंबर का महीना आपके लिए मनोकामना को पूरा करने वाला रहेगा। महीने के आरंभ में सेहत के प्रति सजग रहें, शुगर प्रभावी व्यक्ति अपना विशेष ध्यान रखें। कफ और सांस से संबंधित समस्या भी हो सकती है। महीने के शुरू में किसी उत्सव में शामिल हो सकते हैं। परिवार में कोई शुभ आयोजन हो सकता है। करियर में ग्रोथ के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले पाएंगे। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए महीना लाभ देने वाला रहेगा। जो लोग फैशन और ब्यूटी के कामकाज से जुड़े हुए हैं, लाभ का बड़ा अवसर मिलेगा। महीने का उत्तरार्ध में शुक्र के शुभ प्रभाव से आपका प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा।

मिथुन राशि : मासिक राशिफल (दिसंबर 2026) : आपके लिए दिसंबर का महीना (शुरुआत के 3 सप्ताह) तनाव भरा रह सकता है। काम का अधिक दबाव रहेगा क्योंकि राशि स्वामी बुध छठे भाव से गोचर करेंगे लेकिन महीने का अंतिम भाग आपके लिए सुखद रहेगा। महीने के पहले भाग में आपको अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा। इस समय बुध धनु राशि में आकर आपकी राशि से नवम भाव में होगा जिससे आपको परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक काम भी आपका पूरा होगा। अपनों के बीच जाने का मौका मिलेगा। आर्थिक लाभ का मौका भी आप महीने के उत्तरार्ध में पाएंगे।

कर्क राशि : मासिक राशिफल (दिसंबर 2026) : इस महीने में केतु का गोचर आपकी राशि में होगा। ऐसे में आपका मूड ऊपर/नीचे होता रहेगा। कई बार में निराशा और उदासीनता का भाव आ सकता है। सरकारी काम में अधिक प्रयास करना होगा। संतान से तनाव हो सकता है। सूर्य, धन भाव के स्वामी हैं वह महीने के मध्य भाग तक पंचम भाव में गोचर करेंगे जिससे कार्यव्यवसाय में लाभ का संयोग बनेगा। आकस्मिक लाभ मिलेगा। बच्चों की शिक्षा से जुड़ा कोई काम पूरा होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगी। जरूरी काम महीने के पूर्वार्ध में निपटाने का प्रयास करें।

सिंह राशि : मासिक राशिफल (दिसंबर 2026) : दिसंबर का महीना आपके लिए शुभ लाभदायक रहेगा। केतु आपकी राशि से निकल जाएंगे और गुरु मंगल की युति आपकी राशि में रहेगी। ऐसे में आप ऊर्जावान रहेंगे। तीर्थयात्रा का योग बनेगा। परिवार के साथ बाहर घूमने की योजना बन सकती है। कामकाज में आपको लाभदायक अवसर मिलेगा। प्रबंधन क्षमता का लाभ भी आप प्राप्त कर पाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा। बच्चों के विवाह से संबंधित चिंता तनाव दूर हो सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम के साथ तनाव भी रह सकता है, यानी धूप छांव सा रहेगा। राशि का स्वामी सूर्य के प्रभाव से वाहन मिल सकता है।

कन्या राशि : मासिक राशिफल (दिसंबर 2026) : आपके लिए यह महीना शुभ रहने वाला है। इस महीने बुध का गोचर तीसरे भाव में होगा जहां बुधादित्य योग का संयोग बनेगा। ऐसे में यह महीने आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक लाभ आपको मिलता रहेगा। सरकारी काम में आप सफलता पाएंगे। छात्रों के लिए महीना सफलतादायक रहेगा। जो नौकरी के लिए इंटरव्यू दे रहे हैं उनको सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में समय बीतेगा। सामाजिक काम में भाग लेने से प्रतिष्ठा बढेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बढेगा। महीने के अंत में कुछ समय रोमांच में बिताने का भी अवसर मिलेगा।

तुला राशि : मासिक राशिफल (दिसंबर 2026) : आपके लिए दिसंबर उत्साहवर्धक रहेगा। कई सपने साकार होगे। इस महीने किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात होगी। राशि स्वामी शुक्र आपकी राशि में भर्मण करेंगे और सुख साधनों का आनंद प्राप्त होगा। पारिवारिक/वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। करियर में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। अधिकारीगणों से पूरा सपोर्ट मिलेगा। वाहन सुख मिलने का योग बना हुआ है। किसी सगे संबंधी/मित्र के साथ समारोह में शामिल हो सकते हैं। धर्म कार्यों में रुचि बढेगी। तीर्थ यात्रा का लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

वृश्चिक राशि : मासिक राशिफल (दिसंबर 2026) : आपके लिए दिसंबर का महीना उत्तम रहेगा। इस महीने बुधादित्य योग बनेगा, मंगल (जो आपकी राशि के स्वामी हैं) की दृष्टि आपकी राशि पर बनी रहेगी जिससे कठिन कार्य भी पूरा कर पाएंगे। जमीन संबंधी कोई विवाद है तो उसे सुलझाने में भाग्य का साथ मिलेगा। भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। कामकाज में आपको लाभ प्राप्त होगा। कारोबार को विस्तार भी दे सकते हैं। वाहन खरीदने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो वाहन सुख मिल पाएगा। इस महीने जीवन में नए रिश्ते भी जुड़ सकते हैं।

धनु राशि : मासिक राशिफल (दिसंबर 2026) : धनु राशि के लिए दिसंबर उन्नति दायक रहेगा। केतु से मुक्त गुरु की शुभ दृष्टि आपकी राशि पर रहने से कार्यक्षेत्र में उन्नति का अवसर मिलेगा। संतान के इच्छुक लोगों को सुखद खबर मिल सकती है। धन प्राप्ति के भी अवसर प्राप्त होंगे। परिवार या दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिवार में शुभ आयोजन हो सकता है। शिक्षा मे प्रदर्शन बेहतर होगा। लेकिन जोखिम से बचने की आवश्यकता है क्योंकि गुरु के साथ मंगल की भी युति है। इस महीने मांस-मदिरा/तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए।

मकर राशि : मासिक राशिफल (दिसंबर 2026) : दिसंबर का महीना पहले से थोड़ा बेहतर रहेगा। इस महीने शनि मार्गी चाल से गतिमान होकर आपको आर्थिक लाभ का मौका दिलाएंगे। कमाई मे वृद्धि होगी लेकिन खर्च बढेंगे। घर में शुभ आयोजन होने से व्यय बढ सकता है। मन में गुप्त चिंता का भाव बना रह सकता है क्योंकि इस महीने राहु आपकी राशि में प्रवेश करने जा रहे है। शेयर बाजार में निवेश सोच समझकर ही करें अन्यथा धन फंस सकता है। आपको इस समय निवेश सोच समझकर ही करना चाहिए। पारिवारिक जीवन सुखद और सहयोग से भरा बना रहेगा। महीने के अंत में सगे संबंधियों से मिलने का अवसर मिल सकता है।

कुंभ राशि : मासिक राशिफल (दिसंबर 2026) : यह महीना आपके लिए राहत दिलाने वाला होगा। महीने के आरंभ में (राहु का गोचर आपकी राशि से हट जाने से) आपके रुके हुए काम शुरू हो जायेंगे। करियर में बड़ा अवसर मिल सकता है। शुक्र (जो आपके भाग्येश हैं) के भाग्य भाव में होने से भाग्य का भी पूरा सहयोग मिलेगा। सुख-साधनों की प्राप्ति सरल होगी। वाहन खरीदने में सफलता मिलेगी। यात्रा के योग बनेंगे। अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आएंगे। इस महीने में खर्च में वृद्धि हो सकती है लेकिन इन खर्चों से खुशी भी मिलेगी। आपको उपहार या सम्मान मिलने का भी योग बनेगा।

मीन राशि : मासिक राशिफल (दिसंबर 2026) : मीन राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना थोड़ा संघर्षपूर्ण रह सकता है। राहु का गोचर लाभ भाव में होगा जिससे कमाई कम और ज्यादा खर्च का योग रहेगा। किसी मशीन/उपकरण/वाहन पर धन खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। संतान की तरफ से चिंता बढ़ सकती है। वैसे अच्छी बात है कि लाभ भाव के स्वामी ग्रह मंगल की युति राशि स्वामी गुरु ग्रह के साथ छठे भाव में होने के कारण सघर्ष के बावजूद लाभ के अवसर पाएंगे। दुश्मन और प्रतिकूल परिस्थिति का हल भी जायेगा। जमीन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफल होंगे। वैवाहिक जीवन में संयम से काम लेकर तनाव से बचा जा सकता है।

BhagyaNiti (भाग्यनीति) By Acharya Anil Ji
#240/130, K.C., Sector-7,
Gurugram, Haryana122001
Mob. 98113 25956