17 सितंबर 2026 को सूर्य ग्रह कन्या राशि में गोचर कर चुके है। बुध यहाँ पर अपनी स्वराशि/उंचराशि में विराजमान है। बुध और सूर्य की इस युति से एक अत्यंत शुभ और प्रभावशाली ‘बुधादित्य राजयोग’ Budhaditya Rajyog 2026 का निर्माण हुआ है। जब ये दोनों ग्रह अपनी मित्र ग्रह या उच्च राशि में एक साथ युति बनाते हैं, तो जातक के ज्ञान, धन और करियर में अप्रत्याशित सफलता के योग का निर्माण होता हैं। कन्या राशि में बने इस बुधादित्य योग का प्रभाव सभी बारह राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ विशेष राशियों के लिए यह समय बहुत ही भाग्यशाली साबित होने वाला है। आचार्य अनिल जी के अनुसार ज्योतिषशास्त्र में सूर्य Sun को सफलता, पद-प्रतिष्ठा और आत्मा का कारक माना जाता है, जबकि बुध बुद्धि, व्यापार और वाणी के स्वामी हैं। अतः ें दोनों ग्रहों का एकसाथ आना ही स्वयं में बड़ी और शुभ घटना होती है।
आइये जानते है इस योग से सर्वाधिक लाभान्वित होने वाली राशियों के बारे में-
1. वृषभ राशि (Taurus) : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह योग पंचम भाव (विद्या, संतान और बुद्धि) में बन रहा है। विद्यार्थियों के लिए यह समय प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता दिलाने वाला रहेगा। यदि आप निवेश या शेयर बाजार से जुड़े हैं, तो अच्छे आर्थिक लाभ की संभावना है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
2. सिंह राशि (Leo) : सिंह राशि के लिए यह गोचर दूसरे भाव (धन और वाणी) में हो रहा है। आपकी बोलचाल और संवाद शैली में गजब का आकर्षण आएगा, जिससे अटके हुए काम बन जाएंगे। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जो लोग व्यापार या मार्केटिंग से जुड़े हैं, उन्हें नए और बड़े सौदे हासिल हो सकते हैं।
3. कन्या राशि (Virgo) : बुध और सूर्य की यह युति आपकी ही राशि के प्रथम भाव यानी लग्न में हो रही है, जो आपके लिए सबसे अधिक फायदेमंद है। आपका आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता नए शिखर पर होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके काम की चौतरफा तारीफ होगी। समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता का लोहा माना जाएगा।
4. धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लिए यह योग दशम भाव (कर्म और कार्यक्षेत्र) में बन रहा है। नौकरी और व्यापार में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार का विस्तार होगा। राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को बड़ा पद या प्रतिष्ठा मिल सकती है। आपकी मेहनत का पूरा फल धन लाभ के रूप में सामने आएगा।
आचार्य अनिल जी बताते है कि इस योग का पूरा लाभ लेने के लिए मैं एक उपाय बताता हूँ, जिसके करने से निश्चित रूप ले अधिक शुभ प्रभाव मिलेगा। बुधादित्य योग Budhaditya Rajyog 2026 के शुभ प्रभावों को और बढ़ाने के लिए प्रतिदिन सूर्य देव को अर्घ्य दें और ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जप करें।