पाँच दिन, पाँच अर्थ। शीर्षक पढ़कर कर आपके जेहन में कुछ प्रश्न जरूर आये होंगे। साधारण शब्दों में आपको बता दु कि दीपावली भारतवर्ष का बड़ा त्यौहार है.। दीपावली से पहले और बाद के दिनों (पाँच दिन) को लेकर ही यह शीर्षक है- पाँच दिन, पाँच अर्थ।

आइये संक्षिप्त में जानते हैं-

पहला दिन

धनतेरस : इस दिन समुद्र मंथन से अमृत कलश लिए भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए। धन्वंतरि जी (आयुर्वेद के देवता) के प्राकट्य दिवस के रूप में इसे बनाया जाता है।
परंपराः इस दिन परम्परा के तौर पर आरोग्य को सबसे बड़ा धन मानकर दीपदान किया जाता है।

दूसरा दिन

रुप चतुर्दशी : इस दिन श्रीकृष्ण ने नरकासुर का अंत कर बंदी कन्याओं को मुक्त किया। इसे नरक चतुर्दशी भी कहते हैं।
परंपराः भोर में तिल तेल अभ्यंग और उबटन स्रान किया जाता है।

तीसरा दिन

दीपावली : वनवास के बाद श्रीराम अयोध्या लौटे, अमावस्या की रात घर घर दीप जले। इसी रात माँ लक्ष्मी की पूजा होती है। परंपराः लक्ष्मी पूजन किया जाता है और दीपों की पंक्ति बना कर दीपदान किया जाता है।

चौथा दिन

गोवर्धन पूजा : श्रीकृष्ण ने उँगली पर गिरिराज उठाकर पूरे गोकुल और गौओं की रक्षा की। प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का दिन।
परंपरा: गिरिराज पूजन, अन्नकूट और गौ सेवा की जाती है।

पाँचवाँ दिन

भाई दूज : यमुना ने अपने भाई यमराज का तिलक कर प्रेम से स्वागत किया। इसे यम द्वितीया भी कहते हैं।

परंपराः बहन का तिलक, भाई की दीर्घायु की कामना करती है।

पाँचों दिन, एक ही भाव : आरोग्य, रूप, प्रकाश, कृतज्ञता और स्नेह। इस दीपोत्सव हर दिन का अर्थ अपनों के साथ जिएँ ।

शुभ दीपोत्सव

सहेजिए और अपनों को भेजिए